BJP का राजस्थान में मेगा प्लान; CM से केंद्रीय मंत्री तक उतरेंगे सड़क पर
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- वोटर लिस्ट और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान तेज होने वाला है। दिल्ली में 1 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली से पहले भाजपा ने राजस्थान में पलटवार की तैयारी कर ली है। पार्टी गुरुवार, 30 अक्टूबर से प्रदेशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी। इसके जरिए भाजपा कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के साथ मतदाता सूचियों की विश्वसनीयता, SIR और घुसपैठ के मुद्दे पर जनता के बीच अपनी बात रखेगी। अभियान की शुरुआत कोटा से होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ यहां पहले पैदल मार्च का नेतृत्व करेंगे। पार्टी ने इस अभियान के जरिए अलग-अलग जिलों में जनसभाएं, पैदल मार्च और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। भाजपा के संगठन पदाधिकारियों और जनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.