नई दिल्ली, जून 24 -- कांग्रेस और भाजपा के बीच जमीन हड़पने के आरोप प्रत्यारोपों के साथ तगड़ी लड़ाई देखी जा रही है। कांग्रेस ने जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर उज्जैन में जमीन के कथित घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है तो दूसरी ओर भाजपा ने भी कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के परिवार और उनके ट्रस्ट पर जमीन हड़पने का बड़ा आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। कुल मिलाकर दोनों दलों की ओर से कर्नाटक और एमपी में जमीन हथियाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। एमपी के सीएम पर लगाए गए आरोपों के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तगड़ा पलटवार किया है। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके बेटे प्रियंक खरगे पर कर्नाटक में जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके मंत्री बेट...