नई दिल्ली, मार्च 29 -- west bengal news: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है। इसी क्रम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है, तो लोगों को मछली और मांसाहार खाने से रोका जाएगा। बता दें कि बंगाल बड़ी मात्रा में लोग मछली और मांसाहार खाते हैं। सीएम ममता ने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र में बैठी पार्टी दंगा भड़काकर सत्ता हासिल करती है। चुनावी जनसभा में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में लोगों को मांस, मछली और अंडे खाने से रोका जाता है। उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी जिन राज्यों में शासन करती है, उनमें मछली नहीं खाई जाती है। ऐसे में अगर बंगाल में भाजपा की सरकार आती है, तो आप मांस या अं...