नई दिल्ली, जून 19 -- महीनों की तलाश और इंतजार के बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दिल्ली के लुटियंस जोन में एक आलीशान सरकारी बंगला आवंटित कर दिया गया है। बुधवार को उन्होंने पूरे विधि-विधान और पूजा-पाठ के साथ अपने नए आवास में गृह प्रवेश किया। उनका यह नया पता देश के सत्ता के गलियारे में सबसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में शुमार है।शिबू सोरेन के नाम पर था यह बंगला नितिन नवीन को नई दिल्ली में '1, मोतीलाल नेहरू मार्ग' वाला बंगला मिला है। इससे पहले यह आवास झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के दिवंगत नेता शिबू सोरेन के पास था। अधिकारियों के अनुसार, जेएमएम नेता को 2020 में यह बंगला आवंटित किया गया था और 4 अगस्त 2025 को उनके निधन तक वे इसी में रहे। इसके बाद से यह घर खाली पड़ा था, जिसे अब 'कैबिनेट कमेटी ऑन एकोमोडेशन' (CCA) की मंजू...