नई दिल्ली, मार्च 21 -- बीजू जनता दल ने हाल ही में राज्यसभा चुनावों में पार्टी के खिलाफ क्रॉस-वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह फैसला बीजद की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने की। इन विधायकों पर एंटी-पार्टी एक्टिविटीज का आरोप लगा है, क्योंकि उन्होंने पार्टी के सामूहिक फैसले का उल्लंघन करते हुए विपक्षी उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया। बीजद के अनुशासन समिति ने शो-कॉज नोटिस के जवाबों की जांच के बाद यह कार्रवाई की। पार्टी के संविधान के अनुसार, सदस्यों से पार्टी के फैसलों के प्रति पूरी निष्ठा की अपेक्षा की जाती है, जिसका इन विधायकों ने उल्लंघन किया। यह भी पढ़ें- असम के सीएम को दी थी गोली मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; कौन है युवक? न...