नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- आज स्विगी से करीब-करीब हर कोई परिचित है। इसका नाम देश के बड़े फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म में शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कंपनी के को-फाउंडर कौन हैं और वो कितने पढ़े-लिखे हैं? जो नहीं जानता है उन्हें बता दें कि इस कंपनी के को-फाउंडर श्रीहर्ष मजेटी हैं, जिनकी सक्सेस स्टोरी काफी कमाल की है। वो काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने BITS पिलानी और आईआईएम कलकत्ता जैसे टॉप संस्थानों से पढ़ाई की। इसके बाद लंदन में नौकरी की, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया। शुरुआत में उन्होंने ई-कॉमर्स से जुड़ी लॉजिस्टिक्स की समस्या को हल करने के लिए काम किया। बाद में उन्होंने अपना बिजनेस मॉडल बदला और साल 2014 में स्विगी की शुरुआत की। चलिए आज हम आपको श्रीहर्ष मजेटी की सक्सेस स्टोरी बताते हैं।कौ ह...