नई दिल्ली, मार्च 22 -- Bitcoin Price Falling: युद्ध की वजह से क्रिप्टोकरेंसी से लेकर शेयर बाजार और सोने-चांदी तक हर जगह भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज क्रिप्टो मार्केट पर काफी दबाव है। जिसकी वजह से बिटक्वाइन 68000 डॉलर के नीचे आ गया। बिटक्वाइन की कीमतों के नीचे आने की वजह डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान है। अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट को बर्बाद करने की धमकी दी है। यह उनके उस बयान के बिलकुल उलट है। जिसमें उन्होंने ईरान युद्ध को समेटने की बात कही थी। बता दें, अचानक हुए इस बदलाव ने वित्तीय बाजारों पर दबाव बढ़ाया है। जिसका असर क्रिप्टो मार्केट पर भी देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- HDFC से लेकर PNB तक, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इन बैंकों में ATM से जुड़े नियम इन बयानों की वजह से महज 60 मिनट में $240 मिलियन से अधिक की लेवरेज्ड क्रिप...