पटना, जून 9 -- Nishant Kumar Education Degree Qualification: जनता दल यूनाइटेडट (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे एवं बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 12वीं पास हैं। निशांत कुमार को लेकर आम लोगों के बीच यह धारणा रही है कि वो इंजीनियरिंग की डिग्री रखते हैं, लेकिन एमएलसी चुनाव के लिए दाखिल हलफनामा में निशांत कुमार ने बताया है कि वो बीआईटी, मेसरा के ड्रॉपआउट हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। बिहार विधान परिषद चुनाव में निशांत के एफिडेविट से यह भ्रम टूट गया है कि निशांत भी नीतीश की तरह इंजीनियर हैं। एफिडेविट में निशांत ने बताया है कि उन्होंने बीआईटी मेसरा में एडमिशन लिया था, लेकिन 8 सेमेस्टर के कोर्स में 5 सेमेस्टर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। शैक्षणिक ड...