बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: बिलाई चीनी मिल पर गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर सोमवार को मिल के मेन गेट पर किसानों की महापंचायत हुई। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हुई पंचायत में किसानों ने भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि समय से भुगतान नहीं मिलने से खेती-किसानी के साथ घरेलू खर्च और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है। अधिकारियों के सात सितंबर तक फरवरी माह तक का समस्त बकाया भुगतान कराने के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।

किसानों की समस्याएँ जानकारी के अनुसार महापंचायत में किसान संघर्ष मोर्चा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास चौधरी, सनातन शौर्य संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत भूपेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष विकास कुमार उर्फ नूरी ने कहा कि बिलाई चीनी मिल पर किसानों का करीब 86 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया बताया...