बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: चांदपुर। सोशल वेलफेयर क्लब चांदपुर की ओर से 7 अगस्त से 10 अगस्त प्रातः तक रामलीला मैदान में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए 72 घंटे का विशाल भंडारा एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में नाश्ता, चाय, दूध, भोजन, ठहरने, बिस्तर, गर्म पानी, दवा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। संस्था ने धर्मप्रेमियों से श्रमदान, खाद्य सामग्री, पका भोजन अथवा आर्थिक सहयोग के माध्यम से सेवा कार्य में सहभागिता की अपील की है। इसकी जानकारी विवेक विश्वविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने दी है। यह भी पढ़ें- विश्व हिंदू परिषद का कांवड़ सेवा शिविर शुरू यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शिव कांवड़ सेवा संघ के शिविर का चेयरमैन ने किया उद्घाटन यह भी पढ़ें- शिविर में 15 सौ से अधिक शिवभक्तों को मिली चिकित्सा सुविधा

हिंदी हिन्दुस्तान ...