बिजनौर, अक्टूबर 5 -- Bijnor News: अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद बिजनौर द्वारा इंदिरा बाल भवन, जनपद-बिजनौर में एक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जनपद बिजनौर के सभी ब्लॉकों से संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा चयनित कुल 59 आदर्श शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में जनपद बिजनौर एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीईओ क्रिएटिव फार्मिंग प्रोड्यूसर कंपनी विजेंद्र कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी जनपद मुख्यालय सूर्यकांत गिरि जी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानितकार्यक्रम में प्रस्तुतियाँ रायपुर बेरिसाल की छात्राओं द्वारा शैली शर्मा के नेतृत्व में राजस्...