Bijnor News: 51 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: ग्राम पैजनियां स्थित बड़े शिव मंदिर परिसर में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। कथा आरंभ से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली। धार्मिक जयघोषों और भजन-कीर्तन के बीच निकली यात्रा का नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित विजय भारद्वाज ने मुख्य यजमान विनीत त्यागी एवं उनकी पत्नी सपना त्यागी से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कराकर कराया। इसके बाद बड़े शिव मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा देवता स्थल, हनुमान मंदिर, बाबा जीवनदास मंदिर सहित विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।कथा व्यास पंडित शिवानंद भारद्वाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.