बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में पीएम श्री संविलियन विद्यालय, नवादा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के खो-खो मुकाबले में विद्यालय की प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की बालक व बालिका दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता में भी दोनों संवर्गों बालक एवं बालिका की टीमों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर और 100 मीटर की रेस में छात्र दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इस मौके पर वन्दना सैनी, ललिता चौहान, प्रीति राठी, तनुज चौधरी, बलवन्त सिंह, हेमलता चौहान, ऋतु, आँचल जैन और काज...