Bijnor News: 398 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 21 यूनिट रक्तदान
बिजनौर, सितम्बर 22 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव बबनपुरा स्थित जगमीत मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 398 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। 21 यूनिट रक्तदान किया गया। दृष्टि दोष से पीड़ित 198 लोगों को चश्मे और 50 क्षय रोगियों को स्वास्थ्यवर्धक पोटली वितरित की गई।जगमीत मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से मरीजों के लिए निशुल्क अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन टीकम सिंह सेंगर और एमडी डॉ. भूपेंद्र तोमर ने संयुक्त रूप से किया। रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष डॉ. सुबोध चंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह योगी, डायरेक्टर रोबिन सिंह और योगेश ठाकुर का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग रहा। इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.