Bijnor News: 32 चौकियों और 35 आश्रय स्थलों से चौकसी
बिजनौर, अगस्त 18 -- Bijnor News: बिजनौर के जिला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत सक्सेना ने बताया कि जिले में गंगा, मालन और खोह नदियों के प्रवाह पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गंगा नदी नजीबाबाद, बिजनौर और चांदपुर तहसील से होकर गुजरती है, जहां ढाई से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने पर ही चांदपुर के खादर बेल्ट में प्रभाव पड़ता है। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 24 संवेदनशील और 5 अतिसंवेदनशील गांव चिन्हित हैं, जबकि पिछले वर्ष के आधार पर करीब 44 कृषि प्रभावित गांवों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने 32 बाढ़ चौकियां और 35 बाढ़ आश्रय स्थल सक्रिय कर दिए हैं। तहसील स्तर पर सुरक्षा उपकरण वितरित किए जा चुके हैं तथा ब्लॉकवार मेडिकल व पशु चिकित्सा टीमों द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। जिला कंट्रोल रूम में आईएमडी से सूचना मिलते ही हर दो घंटे में एसडीएम, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.