बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: 29 नवंबर को अनुसूचित जाति जनजाति मेधावी छात्र छात्रा कल्याण समिति के तत्वावधान में होने वाले सम्मान समारोह की सफलता को लेकर रविदास मंदिर रविदास नगर में संस्थापक सदस्य तेजपाल सिंह की अध्यक्षता एवं प्रवक्ता चंद्रहास सिंह के संचालन में बैठक आयोजित हुई। सोमवार को बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जनपद के वे मेधावियों जिन्होंने वर्ष 2026 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 70 प्रतिशत स्नातक एवं परास्नातक 60 प्रतिशत एवं एमएड एमफार्मा 75 प्रतिशत से आईएएस पीसीएस एमबीबीएस एमडी आईआईटी एमबीए एमसीए परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो। ऐसे प्रतिभागी छात्र-छात्राएं 10 नवंबर तक राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में नरेंद्र कुमार व डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर में चंदू सि...