Bijnor News: 26 दिन बाद भी बाढ़ से राहत नहीं, ग्रामीणों ने बनाया अस्थायी पुल
बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: क्षेत्र में पिछले 26 दिनों से बाढ़ का कहर जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों से बाढ़ के पानी में कुछ गिरावट आई है, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। स्थानीय लोगों ने राहगीरों की मदद के लिए सीमेंट के बंबों पर पटरे डालकर अस्थायी पुल तैयार किया है। कई संपर्क मार्ग अब भी जलमग्न हैं और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं ट्रैक्टर तो कहीं नाव के सहारे लोग आवाजाही करने को मजबूर हैं। चांदपुर-दतियाना मार्ग पर करीब एक से डेढ़ फीट पानी चल रहा है। जमालुद्दीनपुर खेड़ा भी बाढ़ की चपेट में है। अजय देव रायपुर मार्ग पर करीब एक फीट पानी होने के कारण आवागमन बाधित है। वहीं मीरपुर सिकरी के ग्रामीणों का भी सामान्य आवागमन बंद है। कुछ मार्गों पर पानी कम होने के बाद आवाजाही शुरू हुई है, लेकिन कई र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.