बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसेवा को सर्वोपरि बताते हुए आगामी चुनावों के लिए हुंकार भरी है। बिजनौर में आयोजित बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं मंडल कार्यकारिणी की बैठक व अभिनंदन समारोह में नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आगामी एमएलसी चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हरि सिंह ढिल्लों को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी दल की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश म...