Bijnor News: 1940 लोगों को बांटे निःशुल्क चश्मे, चेहरे पर लौटी खुशी
बिजनौर, अगस्त 23 -- Bijnor News: फादरसन पब्लिक स्कूल में आभा फाउंडेशन की ओर से आयोजित 8वें निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के तहत शनिवार को 1940 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। ये चश्मे उन लोगों के लिए तैयार कराए गए थे, जिनकी 16 अगस्त को आयोजित नेत्र जांच शिविर में जांच की गई थी और उन्हें चश्मे की आवश्यकता पाई गई थी। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई थी। जांच के दौरान जरूरतमंद लोगों की आंखों का नंबर लिया गया और उसी के अनुसार चश्मे तैयार कराए गए। शनिवार को चश्मा वितरण के दौरान लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। लाभार्थियों ने आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह का आभार जताते हुए कहा कि फाउंडेशन की ओर से न केवल निशुल्क आंखों की जांच की गई, बल्कि जरूरतमंद लोगों को उनकी आंखों के नंबर के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.