Bijnor News: 19 टिकटों पर मिली ओवरराइटिंग, परिचालक से वसूला दोगुना किराया
बिजनौर, अक्टूबर 13 -- Bijnor News: गजरौला से बिजनौर आ रही बिजनौर डिपो की अनुबंधित बस में टिकटों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान 19 टिकटों पर ओवरराइटिंग मिली। विभाग ने संविदा परिचालक से टिकटों की कीमत का दोगुना शुल्क वसूला है। साथ ही परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित बाबू ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को रिपोर्ट भेज दी है। जानकारी के अनुसार, बिजनौर डिपो की अनुबंधित बस दो अक्टूबर को गजरौला से बिजनौर आ रही थी। बताया जा रहा है कि ईटीएम में कुछ कमी आने पर परिचालक ने हाथ से टिकट यात्रियों को दे दिए। टिकटों पर ओवरराइटिंग की गई थी। ओवरराइटिंग में यात्रा का स्थान व किराये में परिवर्तन किया गया था। टिकटों पर ओवरराइटिंग को संबंधित लिपिक ने पकड़ लिया। जांच के दौरान 19 टिकटों पर लिखे विवरण में काट-छांट और ओवरराइटिंग पाई गई। विभागीय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.