Bijnor News: 14 अगस्त को जनपद के सभी विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान
बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: बिजनौर। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में 14 अगस्त को जनपद बिजनौर के समस्त विद्यालयों में विशेष विद्यालय स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा विद्यालय परिसरों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है। संबंधित निर्देशों में विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों, पेयजल स्रोतों, रसोईघर, विद्यालय भवनों तथा आधारभूत सुविधाओं की स्वच्छता एवं रख-रखाव को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं。 यह भी पढ़ें- सभी स्कूलों में छात्राओं के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.