Bijnor News: 13 वर्षीय बच्ची को बंदर ने हमला कर किया घायल
बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: क्षेत्र मे बंदरों का आंतक बढ़ गया है। घर में सो रही बच्ची को बंदरों ने पंजे मार कर घायल कर दिया, जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाकर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया।क्षेत्र के गांव उमरपुर खादर निवासी 13 वर्षीय अंशिका पुत्री दुपेंद्र अपने घर पर सो रही थी। कुछ बदंरों ने अंशिका पर हमला कर दिया। मच्छरदानी लगे होने के कारण अंशिका को सिर्फ पंजे ही लगे। अंशिका ने शोर मचाया तो परिजनों ने बंदरों को भगाया जिसके बाद अंशिका सुरक्षित बच सकी। सरकारी अस्पताल पहुंच अंशिका को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.