बिजनौर, जुलाई 31 -- Bijnor News: प्रदेश सरकार द्वारा मुरादाबाद मंडल में सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत 13 प्रस्तावों की सूची में नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र का कोई भी प्रस्ताव शामिल नहीं है। जबकि सूची में करीब 142 किलोमीटर सड़कों के के लिये लगभग 319 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

स्वीकृत प्रस्तावों की सूची मुरादाबाद मंडल में सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए के 13 प्रस्तावों की सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की करीब 142 किलोमीटर सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों पर लगभग 319 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, लेकिन नजीबाबाद विधानसभा को इसमें स्थान नहीं मिला है।

विधायक की प्रतिक्रिया इस संबंध में जब नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी ओर से आजाद चौक से हरि...