Bijnor News: 12 अक्तूबर से शाहदरा स्टेशन पर रुकेगी सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने कोटद्वार-दिल्ली के बीच चलने वाली सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस को दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 12 अक्तूबर से प्रायोगिक आधार पर लागू होगा। रेलवे की सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 12038 (दिल्ली-कोटद्वार) सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन से सुबह सात बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 7:18 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी और 7:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 7:50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 7:52 बजे प्रस्थान करेगी।वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 12037 (कोटद्वार-दिल्ली) सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस गाजियाबाद से रात 9:33 बजे रवाना होकर 9:57 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी और 9:59 बजे रवाना होगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: नई दिल्ली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.