Bijnor News: 100 बेड अस्पताल में निरीक्षण को पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, मिली खामियां
बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने धामपुर क्षेत्र के गांव चक सहजनी स्थित 100 बेड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सांसद के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं के स्टॉक और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई कमियां सामने आने पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचने के बाद सांसद ने सबसे पहले स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर देखा। रजिस्टर में कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर दर्ज मिले, पर निरीक्षण के समय वे कर्मचारी अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। वहीं कुछ कर्मचारी ऐसे भी मिले, जो अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन रजिस्टर में उनकी उपस्थिति द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.