बिजनौर, जुलाई 25 -- Bijnor News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज इंटर हाउस मैथ्स और बायोलॉजी क्विज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूल के चार हाऊस गो गेटर, गोल अचीवर, वेव राइडर, गेम चेंजर के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गणित में विजयी हाउस कक्षा 1 और 2 में गेम चेंजर रहा जिसमें परिशा गुप्ता, प्रत्यूष राठी, विवान और कृषांक सिंह सिसोदिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मैथ क्विज में कक्षा 1 से 12 तक और बायोलॉजी क्वीज में कक्षा 11 से 12 के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता में गणित और बायोलॉजी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रश्न शामिल थे। छात्रों ने त्वरित उत्तर देने की क्षमता, तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। प्रतियोगिता में कुल चार राउंड आयोजि...