Bijnor News: 'एक पौधा मां के नाम' महाअभियान के तहत पौधारोपण किया
बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: अफजलगढ़। यहां स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में 'एक पौधा मां के नाम' महाअभियान के तहत पौधारोपण किया गया। विद्यालय में प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह ने 'एक पौधा मां के नाम' महाअभियान के तहत कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपनी मां के नाम पर एक पौधा आवश्यक रूप से रोपने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने मानव जीवन में पौधों के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष नियमित तौर पर कम से कम एक पौधा रोपकर उसका रख-रखाव करने की हिदायत दी। अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह सहित छात्र शुभ, विनीत, शौर्य, खिलित, परी, तानिया, परिधि, लवकुश, अक्षय कुमार तथा मनीष कुमार ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: विद्यार्थियों ने लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.