बिजनौर, सितम्बर 3 -- Bijnor News: ​ मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रुचि वीरा के जन्मदिवस के अवसर पर केपीएस इंटर कॉलेज में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन 'कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज' द्वारा संचालित सामुदायिक रेडियो स्टेशन 'रेडियो संदेश बिजनौर 89.6 एफएम' के सौजन्य से किया गया।शिविर में मुख्य चिकित्सक जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय बिजनौर की प्रभारी डॉ. ऊषा तथा डॉ. अफीफा उपस्थित रहीं। होम्योपैथिक चिकित्सालय से अभिषेक सिंह व प्रमोद कुमार केपीएस इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य संगीता गुप्ता तथा अता कौसर का योगदान रहा। रेडियो संदेश 89.6 एफएम के हेड सुनील भारद्वाज, शबाना बेग, सारिका चौधरी और डॉ. शबनम कुरैशी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...