बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के रामलीला ग्राउंड के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में सोमवार की देर रात बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय व शहर कोतवाल अवनीत मान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।

घटना का कारण शहर कोतवाली की कांशीराम कालोनी रामलीला ग्राउंड में जितेन्द्र उर्फ साहिल की छह वर्षीय पुत्री को कालोनी निवासी एक बच्चे ने छेड़ दिया। बताया जा रहा है कि शिकायत लेकर साहिल आरोपी के घर पर गया। आरोप है कि बच्चे के पिता ने साहिल के साथ मारपीट की। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच पथराव हुआ। पथराव में नाजिया घायल हो गई। जिससे...