बिजनौर, अक्टूबर 21 -- Bijnor News: शहर कोतवाली के सिरधनी रोड पर चोरों ने बैटरी और ट्रैक्टर मरम्मत की दुकान को निशाना बना लिया। चोर दुकान के शटर के ताले तोड़कर तीन बैटरे चोरी कर ले गए। दुकान संचालक इमरान ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। दुकान स्वामी इमरान के मुताबिक बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर के ताले टूटे हुए मिले। यह देखकर वह हैरान रह गया। दुकान के अंदर जाकर देखा तो तीन बैटरे गायब थे। इसके बाद उसने आसपास जानकारी की, लेकिन चोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इमरान ने बताया कि चोर दुकान से तीन बैटरे चोरी कर ले गए हैं। उसने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस को मामले की जानकारी देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...