बिजनौर, जुलाई 25 -- Bijnor News: राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर गंभीर अनदेखी का मामला सामने आया है। निजी मेडिकल स्टोर्स पर हेपेटाइटिस बी और सी की दवाइयां बेहद महंगी होने के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के मरीज जिला अस्पताल का रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां डॉक्टरों की कथित हड़बड़ी और लापरवाही में हेपेटाइटिस 'बी' के मरीजों को 'सी' की दवा थमा दी गई। ​ताजा मामला तनु कुमार और यशपाल सिंह नाम के दो मरीजों से जुड़ा है। जांच रिपोर्ट में दोनों मरीजों को हेपेटाइटिस 'बी' की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जब वे ओपीडी में परामर्श के लिए पहुंचे, तो आरोप है कि तैनात चिकित्सक डॉ. राजेश डाबरे ने बिना ध्यान दिए उन्हें हेपेटाइटिस 'बी' के बजाय हेपेटाइटिस 'सी' का पर्चा थमा दिया। ​गलत दवा का सेवन करने से मरीज तनु कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें पेट...