बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: केएस चिल्ड्रेन्स अकेडमी में इन्वेस्टिचर समारोह का आयोजन किया। प्रधानाचार्य इंड्रपाल सिंह ने नवनियुक्त विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। हेड बॉय के पद पर अकुल शर्मा तथा हेड गर्ल के पद पर ईशा रानी को नियुक्त किया गया। वहीं डिप्टी हेड बॉय के रूप में यश वर्मा और डिप्टी हेड गर्ल के रूप में पर्णिका को जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह के दौरान सभी हाउस कैप्टन एवं वाइस हाउस कैप्टन को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के प्रीफेक्ट्स को भी बैज प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...