Bijnor News: हिंदुस्तान ओलंपियाड के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
बिजनौर, जुलाई 11 -- Bijnor News: नूरपुर। स्योहारा रोड स्थित आरआर पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को आरआर पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। कक्षा सात की छात्रा कंगन ने जनपद स्तर पर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 11वीं सी के छात्र शौर्य चौधरी ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। यह भी पढ़ें- Saraikela News: हिंदुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.