बिजनौर, सितम्बर 14 -- Bijnor News: हरपति मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार को लायंस क्लब बिजनौर सिटी व लायनेस क्लब बिजनौर सिटी के तत्वावधान में हिंदी दिवस हर्षोल्ल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम लायंस क्लब व लायनेस क्लब के सम्मानित पदाधिकारियों व स्कूल के अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, प्रबंधिका कुसुम चौधरी, ला. संजीव कुमार बबली, ला. प्रशांत कुमार गोयल (सचिव), ला. जयवीर सिंह राठी, ला. विभूति राय भटनागर व लायनेस नीता अग्रवाल लायनेस मीनू गोयल, ला. रश्मि गुप्ता प्रधानाचार्य संजीव सरावत ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित किया। संचालन कक्षा 10वीं की छात्रा अनवी और छात्र दिव्यांश ने किया। मौके पर लायंस क्लब के प्रमुख संयोजक लायंस अशोक कुमार चौधरी, लायंस रश्मि गुप्ता, लायंस विभूति राय भटनागर, पीएसटी टीम लायंस प्रशांत कुमार गोयल मौजूद रहे। यह भी पढ...