Bijnor News: हाफिजाबाद में गुलदार का आतंक, चार दिन में दो बछड़ों को मारा
बिजनौर, सितम्बर 16 -- Bijnor News: ग्राम हाफिजाबाद में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार देर रात गुलदार ने एक किसान के घेर में बंधे दो वर्षीय बछड़े को मार डाला। चार दिन पहले भी इसी किसान के बछड़े को गुलदार निवाला बना चुका है। लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। ग्राम निवासी सुनील कुमार पुत्र विक्रम सिंह ने बताया कि दो वर्षीय बछड़ा घेर में बंधा था। बुधवार सुबह घेर में पहुंचने पर बछड़ा मृत मिला, उसके शरीर के कई हिस्से नोचे गए थे। चार दिन में दो पशुओं के मारे जाने से पशुपालकों में भय बढ़ गया है।ग्रामीण धर्मवीर चौहान, राजपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, गोपाल आदि का कहना है कि गुलदार लगातार आबादी के करीब आ रहा है। इससे पशुओं के साथ आमजन की सुरक्षा को भी खतरा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।डिप्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.