Bijnor News: हादसे में घायल महिला लिपिक की उपचार के दौरान मौत
बिजनौर, अगस्त 29 -- Bijnor News: चार दिन पूर्व सड़क हादसें में घायल महिला लिपिक की मौत हो जाने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। धामपुर कस्बा के जैतरा निवासी पूनम रानी अपने पित संजीव कुमार के साथ चार दिन पूर्व बाइक से नगीना तहसील ड्यूटी करने जा रही थी। इसी दौरान बाइक जैतरा तिराहे के निकट नीलगाय से टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गये। घायलों को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सक ने पूनम की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में पूनम की उपचार के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया। रक्षाबंधन पर्व पर पूनम की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.