Bijnor News: हादसा टला: चुंगी पर अचानक गिरा पिलखन का पेड़, कई वाहन क्षतिग्रस्त
बिजनौर, सितम्बर 21 -- Bijnor News: पुराना धामपुर चुंगी पर सोमवार शाम सड़क किनारे खड़ा पिलखन का पेड़ जमीन से उखड़ कर भरभराकर सड़क पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से तीन से चार चार पहिया वाहन दब गए। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति इस दौरान इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास राहगीरों की तत्परता से वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि पेड़ गिरने के दौरान द स्कॉलर्स वाली स्कूल के डायरेक्टर सरदार जसप्रीत सिंह के पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य एक कार में सवार थे। पेड़ की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद परिवार ने सकुशल बचने पर ईश्वर का आभार जताया। इसके अलावा भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.