Bijnor News: हादसाः नील गाय से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत
बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: किरतपुर-भोजपुर मार्ग पर रविवार सुबह नील गाय से टकराकर बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे बिजनौर रेफर कर दिया। बिजनौर के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे एक अधेड़ बाइक से किरतपुर से भोजपुर रोड होते हुए मौजमपुर नारायण की ओर जा रहा था। ग्राम महेशपुर खेड़ी से आगे पहुंचने पर अचानक ईख के खेत से निकलकर एक नील गाय सड़क पार करने लगी। इसी दौरान बाइक नील गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद नील गाय जंगल की ओर भाग गई, जबकि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया。
घायल की चिकित्सा सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.