बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: शहर कोतवाली क्षेत्र में एसआरएस मॉल के सामने सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे एक कार तेज गति से आ रही थी। अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के बाद कार के पहिए ऊपर और छत नीचे हो गई। दुर्घटना होते ही मौके पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आईं। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। प्रत्यक्षदर्क्षियों का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और आशंका जताई जा रही है कि चाल...