Bijnor News: हाथियों ने बाग में घुसकर आम की फसल बर्बाद कर डाली
बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: जंगली हाथियों ने बाग में घुसकर आम की फसल बर्बाद कर डाली। ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। जंगली हाथियों का झुण्ड अफजलगढ़ विकास खण्ड की इस्लामनगर ग्राम पंचायत के तहत भिक्कावाला पंप हाउस के समीप आम के बाग में हाथियों ने आम के बाग में घुस गया। हाथियों ने उत्पात मचाते हुए आम के कई पेड़ों को तोड़ डाला तथा आम की फसल को जमकर नुकसान पहुंचाया। हाथियों के उत्पात संबंधी जानकारी मिलने के बाद परिजनों तथा ग्रामीणों सहित पीड़ित बाग मालिक हाजी रईस मौके पर पंहुचे। लोगों ने शोर-शराबा करके हाथियों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन अनेक प्रयासों के बाबजूद हाथी टस से मस नहीं हुए। इसके बाद लोगों ने पटाखे फोड़कर कनस्तर बजाते हुए शोर-शराबा करके भारी मशक्कत करके बामुश्किल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.