बिजनौर, अक्टूबर 1 -- Bijnor News: सामाजिक संस्था हम वेलफेयर सोसाइटी ने आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा 2026 के टॉपर्स को सम्मानित किया। समारोह में मेधावी छात्रों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सोहराब अहमद के नेतृत्व में स्कूल टॉपर असद शहबाज, प्रशांत कुमार, अब्दुल रहमान, अदीबा खानम, जीनत परवीन और रूशदा परवीन को सम्मानित किया गया।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक फुरकान महमूद अंसारी और प्रधानाचार्य शमशाद हुसैन ने बच्चों से लगन से पढ़ाई कर अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया। संस्था अध्यक्ष डॉ. सोहराब अहमद ने कहा कि उनकी संस्था गरीब व बेसहारा की मदद के साथ ही मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में अध्यक्ष मोहम्मद शादाब, उपाध्यक्ष इजह...