Bijnor News: हाईवे पर हादसे: एनएच-34 पर अवैध कट बने है हादसों का सबब
बिजनौर, जुलाई 2 -- Bijnor News: बिजनौर। मेरठ-पौडी राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बने अवैध कट सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। गांव झलरा, मोचीपुरा और दाऊदपुर नन्हेड़ा के सामने बनाए गए इन कटों से गुजरने वाले वाहन चालकों की जरा सी चूक जानलेवा साबित हो रही है। पिछले छह माह में इन स्थानों पर 10 से अधिक छोटे-बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। इनमें कई लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद अवैध कटों को बंद कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। एनएच-34 पर वाहनों की रफ्तार सामान्य सड़कों की तुलना में काफी अधिक रहती है। ऐसे में बीच हाईवे पर बने अवैध कटों से अचानक वाहन मोड़ने या सड़क पार करने के दौरान अक्सर टक्कर हो जाती है। रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले छह माह के दौरान इन तीनों कटों पर दस से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.