Bijnor News: हाईवे किनारे स्थित खेत से किसान की बाइक चोरी
बिजनौर, नवम्बर 30 -- Bijnor News: गांव दौलतपुर सुक्खा निवासी एक व्यक्ति की बाइक हाईवे किनारे के पास खेत से चोरी हो गई। पीड़ित ने बाइक बरामद कराने की मांग की है। देवराज निवासी ग्राम दौलतपुर सुक्खा पोस्ट मानपुर शिवपुरी ने बताया कि 21 नवंबर को वह बाइक से खेत पर लेकर गया था। सुबह करीब 11 बजे उसने बाइक खेत के पास हाईवे रोड पर लॉक करके खड़ी कर दी और अपने काम में लग गया। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह वापस आया तो मौके से बाइक गायब थी। उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.