Bijnor News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जला गन्ना, तहरीर दी
बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: चंदक विद्युत उपकेन्द्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाईन के तारों से निकली चिंगारी से तीन किसानों का अठारह बीघा गन्ना जल गया। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर दी। चंदक विद्युत उपकेन्द्र अंतर्गत के गांव रामजीवाला निवासी किसान अशोक का दस बीघा व राकेश शर्मा का पांच बीघा और बाला देवी पत्नी खचेडू का तीन बीघा गन्ना जल गया। किसानों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक तीनों किसानों का अठराह बीघा गन्ना जल चूका था। पीड़ित किसानों ने थाने मे तहरीर दी है। आये दिन चंदक विद्युत उपकेन्द्र के अंतर्गत घटनायें घट रही हैं, लेकिन विद्युत विभाग मौन बना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.