बिजनौर, नवम्बर 26 -- Bijnor News: बिजनौर वन प्रभाग की सहानपुर रेंज में एक हाथी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। रेंज कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बिजौरी क्षेत्र के जंगल में हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू की। गुरुवार को साहनपुर वन रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 10 में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक विशालकाय नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। हाथी का शव रेंज कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बिजौरी के जंगल में मिला। हाथी के शव मिलने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। मृत हाथी की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई है। सूचना मिलते ही डीएफओ, वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी विकास कुमार, वन दरोगा रघ...