Bijnor News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन झुलसा
बिजनौर, अगस्त 25 -- Bijnor News: गांव पर्वतपुर निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र घासीराम सिंह विद्युत निगम में संविदाकर्मी के पद पर तैनात है। सोमवार को गांव उदयपुर में 33 केवी लाइन की आपूर्ति फेल हो गई थी। चंद्रपाल सिंह लाइन पर फॉल्ट ठीक कर रहा था। बताया जा रहा है इसी दौरान अचानक लाइन में आपूर्ति शुरू हो गई और वह चपेट में आ गया। विभागीय कर्मियों ने घायल को जसपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जेई पंकज कुमार ने बताया कि संविदाकर्मी ने पहले शटडाउन लिया था, जिसे बंद करा दिया गया था। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं विद्युत उपखंड अधिकारी (भिक्कावाला) अमित कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- एचटी लाइन में दौड़ा करंट, काम कर रहा लाइनमैन झुलसा यह भी पढ़ें- Sultanpur News: बिजली ठीक करते समय लाइनमैन झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.