Bijnor News: हवन यज्ञ में आहुतियां देकर नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ
बिजनौर, जुलाई 3 -- Bijnor News: नगीना मार्ग स्थित केएम इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर सामूहिक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय में पिछले पांच वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने समाज, देश और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित कीं। हवन-यज्ञ में प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, उपप्रधानाचार्य नीरज बिंदल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं संस्कारमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम में संजय कुमार वर्मा, निर्दोष कुमार, महेंद्र सिंह, रामआसरे, जेपी आर्य, सुरेश कुमार, हेमलता, डॉ. रेखा रानी, सविता रानी, मीनाक्षी देवी, अर्चना देवी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.