Bijnor News: हल्की बारिश से बस्ती में भरा पानी, समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
बिजनौर, जुलाई 8 -- Bijnor News: बूंदाबंदी और हल्की बारिश से बस्ती में पानी भर गया। ग्रामीणों को जल भराव की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। सड़क न बनने से अफजलगढ़ विकास खण्ड के गांव फजलाबाद परमानंदपुर उर्फ मानियावाला के ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बीते दो दिन से हो रही बूंदाबंदी और हल्की बारिश से बस्ती में पानी भर गया। पक्की सड़क न होने से मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ का साम्राज्य बना हुआ है। लोगों को गंदे और बदबूदार पानी से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बस्ती के स्कूल जाने वाले बच्चे रास्ते पर भरे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। अनेकों बार बच्चे कीचड़ भरे गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। गंदे पानी में गिरने से बच्चों के कपड़े और किताबें खराब हो जाते हैं। सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.