Bijnor News: हलीम-चावल के ठेले पर मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी
बिजनौर, सितम्बर 15 -- Bijnor News: चांदपुर के कराल फाटक के पास हलीम-चावल का ठेला लगाने वाले वसीम के साथ दो नामजद समेत पांच लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने ठेले में तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन निवासी वसीम पुत्र स्वर्गीय हनीफ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज में बताया कि 14 सितंबर को कराल फाटक के पास ठेले पर मौजूद था। इसी दौरान मोहल्ले के ही रिहान और फैसल पुत्रगण शमसुद्दीन अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए वसीम के साथ लाठी-डंडों और बेल्ट से मारपीट की तथा उसके ठेले में तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर लोग एकत्र हुए और वसीम ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.