Bijnor News: हर्षोल्लास से मनाया गया अलंकरण समारोह
बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: इलाही बख्श पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को समारोह कुरान की तिलावत के साथ शुरू किया गया। मुख्य अतिथि हाजी अब्दुल कय्यूम ने छात्र-छात्राओं से सामाजिक और राजनैतिक जीवन के लिए स्कूली शिक्षा के दौरान मार्ग दर्शन हासिल करके देश सेवा का जज्बा मजबूत करने पर जोर दिया। सीताराम पिपलिया (एडवोकेट) तथा हाजी अख्तर सिद्दीकी को शाल ओढ़ाकर शाने वफा अवार्ड प्रदान किया गया। वहीं पत्रकारिता के लिए सुनील कुमार को सम्मानित किया। एएम सिद्दीकी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पद स्थापना एवं अलंकरण समारोह विद्यार्थियों में उर्जा का संचार कर जीवन को देश के लिए लाभकारी बनाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.